बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। छपरा में बीते 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जहरीली शराब का सेवन करने के बाद इनकी जान जाने की बात कही जा रही है। सभी मृतक मशरक, इसुआपुर और अमनौर के रहने वाले थे। अन्य कुछ लोगों के भी बीमार होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के दोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से सात लोगों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। अमनौर के हुस्सेपुर में भी 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मढौरा के लाला टोला में एक शख्स के मरने की सूचना है।
इन सभी की जहरीली शराब के चलते मौत होने की बात कही जा रही है। अब तक कुल 12 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश