मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार मुकेश भट्ट का कहना है कि फिल्म आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट वह नयी अभिनेत्री को लांच करेंगे।
मुकेश भट्ट ,कार्तिक आर्यन को लेकर आशिकी 3 बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म आशिकी का तीसरा संस्करण है। मुकेश भट्ट ने कहा है कि फिल्म आशिकी 3 में वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट किसी नए चेहरे को लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा, हम अभी भी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं और मैं बहुत तेजी से इस काम को कर रहा हूं। हम आशिकी 3 के लिए एक नया चेहरा लाना चाहते हैं। फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। हम अपनी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित ‘आशिकी’ में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका थी। इसके बाद वर्ष 2013 में प्रदर्शित ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभायी थी।

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान