मुंगेली : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री रह चुके टी.एस. सिंहदेव (बाबा), वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव, उमेश पटेल, जय सिंह अग्रवाल, गिरीश देवांगन, मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, गुरू आकाश शर्मा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता जिले के प्रवास पर पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नेताओं का नगर में भव्य स्वागत किया गया। जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ हजारों कार्यकर्ता भारी उत्साह और जोश के साथ मौजूद रहे।
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुई पदयात्रा
अपने प्रवास की शुरुआत सचिन पायलट और कांग्रेस नेताओं ने नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए आदर्श कृषि उपज मंडी तक पहुंची। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं और जनता ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
“वोट चोर गद्दी छोड़” – गूंजा कांग्रेस का नारा
नगर के मंच से जनता को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा बिहार की भूमि से दिया गया नारा – ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ – आज पूरे देश में गूंज रहा है। देश की जनता अपने साथ हुए अन्याय का जवाब मांग रही है और आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जनता द्वारा दिए गए वोटों की चोरी हुई है। लेकिन आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और न्याय करेगी।” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “बिहार से उठी आवाज अब देशभर में फैल चुकी है। आने वाले चुनाव वाले राज्यों की जनता इस वोट चोरी का हिसाब जरूर लेगी।”
जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने भरा जोश
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा दिया गया नारा केवल नारा नहीं, बल्कि जनता की सच्चाई है। आने वाले समय में लोग इसका जवाब वोट की ताकत से देंगे।”
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सचिन पायलट और कांग्रेस नेताओं की रैली का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जरहागांव में ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने स्वागत किया। कलेक्टरेट के पास आत्मा सिंह क्षत्रिय ने पुष्पहार पहनाया। पडाव चौक पर युवा कांग्रेस ने अभिनंदन किया। मंडी परिसर में संजय यादव ने स्वागत किया। माता परमेश्वरी चौक पर संजय जायसवाल और अरविंद वैष्णव ने पुष्पहार पहनाया। हर चौक-चौराहे पर पुष्पवर्षा और नारों से माहौल गूंजता रहा।
श्रद्धांजलि देकर हुए बेमेतरा रवाना
कार्यक्रम स्थल से बेमेतरा रवाना होते समय सचिन पायलट का काफिला जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी कांत भास्कर के निवास पर कुछ समय के लिए रूका। यहां उन्होंने उनकी दादी स्व. श्रीमती सहेला बाई भास्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरणदास महंत, टी.एस. सिंहदेव, देवेंद्र यादव, आकाश शर्मा, अमित पठानिया सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब
प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ मंच और सभाओं में जिले भर के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, आलोक सिंह, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, आत्मा सिंह क्षत्रिय, चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेश्कर, श्याम जायसवाल, लक्ष्मीकांत भास्कर, हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, लोकराम साहू, नरेश पाटेल, पुरुषोत्तम मार्को, राजा ठाकुर, सागर सोलंकी, अभिलाष सिंह, राजेश छेदईया, अरविंद वैष्णव, एजाज खोखर, संजय जायसवाल, उर्मिला यादव, जागेश्वरी, मंजू शर्मा, मायारानी सिंह, हेमिन मंगेश्कर, मकबूल खान, अरशद खोखर, उमेश सोनी, संतोष पाली, शाखाराम टोंडे, दिलीप कौशिक, शिव धृतलहरे, मुकेश मिरी, वहाब खान, ओंकार यादव, नेहरू साहू, संपत जायसवाल, दीपक साहू, मनोज निषाद, विद्यानंद चंद्राकर, मनीष त्रिपाठी, अरुण कुलमित्र, संतोष राज, सोहन वर्मा, लखन कश्यप, कमलेश्वरी जोशी, मेनकुमार भार्गव, पवन दास, आनंद सोनी, ललिता सोनी, विष्णु खाडे, लक्की गर्ग, खेमू साहू, मदन पटेल, अनिल जायसवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा रहा।
कांग्रेस में फूंका गया नया जोश
मुंगेली प्रवास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक नया जोश और उत्साह भर दिया। नेताओं के तेवर और जनता का उत्साह देखकर साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में जिले से लेकर प्रदेश की राजनीति में इसका असर देखने को मिलेगा।

More Stories
महतारी वंदन से लखपति दीदी तक: CM साय का बड़ा संदेश, नारी शक्ति से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पर्यटन में बड़ा मौका! 10 कैटेगरी में मिलेंगे ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, ₹11 हजार और सम्मान
Army Recruitment Rally 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा मौका, सागर में 12 और 14 अक्टूबर को सेना भर्ती रैली