नई दिल्ली. अक्टूबर से ही स्टॉक मार्केट में आईपीओ की धूम मची हुई है। एक के बाद एक कई कंपनियां प्राइमरी मार्केट से अपनी भविष्य की योजनाओं के लिए पैसा जुटा रही हैं। अगर आप भी आईपीओ के जरिए पैसा लगाने का बेताब हैं तो इस सप्ताह आपके पैसा एक मौका है। सुला वाइनयार्ड्स लिमिटेड का आईपीओ आज ओपन हो रहा है। आइए जानते हैं ग्रे मार्केट में कंपनी किस तरह से प्रदर्शन कर रही है।
ग्रे मार्केट (grey market) पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनी का आईपीओ आज यानी सोमवार को 34 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। जोकि कंपनी के लिए अच्छा संकेत कहा जा सकता है। बता दें, रविवार को सुना वाइनयार्ड्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 24 रुपये था। यानी तब से अबतक कंपनी के जीएमपी में 10 रुपये का इजाफा देखने को मिला है।
सुला वाइन यार्ड्स आईपीओ के विषय में जरूरी बातें –
1- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ प्राइस बैंड – कंपनी 340 से 357 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
2- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ ओपन डेट – 12 दिसंबर 2022, दिन सोमवार
3- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ क्लोजिंग डेट – 14 दिसंबर 2022, दिन बुधवार
4- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ साइज – 960.35 करोड़ रुपये
5- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ नेचर – 100 प्रतिशत ऑफ फॉर सेल
6- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ लॉट साइज – 42 शेयर
7- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ मैक्सिम रिटेल इंवेस्टमेंट – 13 लॉट
8- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ अलॉटमेंट डेट – 19 दिसंबर 2022
9- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ लिस्टिंग डेट – 22 दिसंबर 2022
10- सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ रजिस्ट्रार – केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश