रायगढ़ . आयुष संचालक एवं आईएएस पी दयानंद के आदेश अनुसार एवं डॉक्टर मीरा भगत जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बुनगा के प्रभारी आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अजय नायक के तत्वाधान में कुशल योग प्रशिक्षक दुला मणि रजक के द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े भंडार में एक दिवसीय योगाभ्यास का आयोजन किया गया l
आयोजन में चार सौ से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया l आयोजन के दौरान योग से जुड़े विभिन्न आसान योग की विधि सहित भ्रामरी भ्रस्तिका कपाल भांति अनुलोम विलोम ओम का उच्चारण सहित विभिन्न प्रकार के आसनों में शवासन मकरासन भुजंगासन वज्रासन पवनमुक्तासन उष्ट्रासन चक्रासन अर्धचक्रासन वृक्षासन सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया l प्रातः 7.30 से 9:00 बजे तक चले इस आयोजन में योग की विधि के साथ साथ योग से जुड़े विभिन्न लाभ की जानकारी दी गई l योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम ही नही बल्कि वैचारिक बदलाव का भी सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक के साथ साथ मानसिक लाभ भी हासिल होता है l आयोजन में शामिलछात्र छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया l

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन