August 16, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 गिरफ्तार, सटोरियों के पास से 58 हजार जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल से ऑनलाइन मटका, बुल एप्लीकेशन बनाकर सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल समेत 58 हजार नगद जब्त किया है।

दरअसल, एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी के तार भोपाल से नर्मदापुरम के पिपरिया तक जुड़े हैं। मुख्‍य आरोपी पिपरिया से ऑनलाइन सट्टेबाजी पर निगरानी करता था। भोपाल निसातपुरा के सलमान की निशानदेही पर पिपरिया के मंगलवारा के शेख बिलाल को गिरफ्तार किया गया है।