रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। उनका सानिध्य और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार