रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट कैंसिल करने के लिए आवेदन दायर किया है। उन्होंने कोर्ट को पेशकश की है कि, वे 3 महीने के अंदर ख़ुद से पेश होंगे।
बता दें कि, सौरभ चंद्राकर भारतीय जाँच एजेंसियों के चंगुल में फँस गया है। वहीं बताया गया कि, 3 नवंबर को ईडी की कोर्ट इस मामले में फैसाल सुनाएगी। मामले की जानकारी ईडी की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडे ने दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, बीते दिनों विशेष न्यायालय में दोनों आरोपियों की गैरहाजिरी पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उस वारंट को रद्द करने के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे वृहद सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया। वहीं एक बार फिर नया आवेदन लाया गया है। जिसमें कहा गया कि, वारंट को निरस्त कर उन्हें तीन महीने का समय दिया जाए ताकि वे खुद अदालत में पेश हो सकें।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश