June 12, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

देश में कोरोना संक्रमण से 259 लोग हुए स्वस्थ

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 259 मरीजों के मुक्त होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,39,558 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.95 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 4228 रह गयी है सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इसी दौरान इस महामारी के संक्रमण से तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,653 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले घटे हैं।
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,626 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4029561 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 40,306 है।
केरल में 15 सक्रिय मामलों के घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,486 रह गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,53,953 हो गई है और मतृकों की संख्या 71,520 है।
महाराष्ट्र में चार सक्रिय मामले घटकर 253 रह गये हैं। इस दौरान 45 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,447 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,407 पर स्थिर है।