कोरबा। जिले में बंजारी गांव के पास नेशनल हाईवे-130 पर हाथियों का झुंड सड़क पार करता नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो बुधवार (6 अगस्त) की शाम का है। वीडियो में 46 हाथी एक साथ नजर आ रहे है, इनमें बेबी ऐलीफेंट भी शामिल है। मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है। जब हाथियों का झुंड रोड क्रॉस कर रहा था तब सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए रुक गया। इस झुंड को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। वहीं वन विभाग ऐप के जरिए हाथियों की निगरानी कर रहा। सायरन सिस्टम से गांव वालों को अलर्ट किया जा रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एतमानगर और आसपास के क्षेत्रों में यह झुंड पिछले कई दिनों से घूम रहा है। इन पर निगरानी रखने के लिए विशेष ऐप का सहारा लिया जा रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 85 गांवों में सजग सायरन सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम हाथियों की आमद पर तुरंत अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा ‘हाथी मित्र दल’ का गठन भी किया गया है।
इसमें वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं। ये हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और लोगों को समय-समय पर सतर्क करते हैं। कटघोरा वन मंडल इन दिनों जंगली हाथियों का हॉटस्पॉट बन गया है।

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से कांकेर जिले में विकास की नई लहर, ट्रामा सेंटर, वित्तीय साक्षरता लैब और आदिवासी संस्कृति संस्थान का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर और अन्य क्षेत्रों को बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी में जनगणना ड्यूटी का विरोध, शिक्षकों ने उठाई ये मांगें: 43 डिग्री तापमान में डोर-टू-डोर सर्वे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक