कोलंबिया. विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने रजत पदक हासिल किया है. कोलंबिया में आयोजित प्रतियोगिता में चानू ने चीन की होउ झिहुआ को हराकर रजत पदक अपने नाम किया है. मीराबाई का यह विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा पदक है. इसके पहले उन्होंने 2017 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
28 वर्षीय मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतने के लिए कुल 200 किलो भार उठाया. वहीं होउ झिहुआ ने कुल 198 किग्रा वजन उठाया. इस बीच चीन के जियांग हुआहुआ ने 206 किग्रा संयुक्त भार उठाकर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं