मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दी है, आफताब ने कहा है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब महरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तो आफताब ने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की है। दम है तो शरीर के टुकड़े बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को अब लगातार दोहरा रहा है।
पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि वह किसी महिला के टुकड़े हैं। पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन