डिंडोरी. मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन सड़क पर पैदल चल रही 9 साल की बच्ची को रौंदते हुए भाग गया। हादसे में बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुर में हुआ है। बच्ची पैदल अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार तूफान वाहन ने उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन दौड़ पड़े, लेकिन अधिक खून बह जाने से मासूम दम तोड़ चुकी थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमरपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन