भोपाल. मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी ने 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. सभी पर काम में लापरवाही करने का आरोप लगा है. इसके साथ ही 121 कर्मचारियों का वेतन काटा गया है. इन पर मीटर रीडिंग के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगा है. यह कार्रवाई अशोकनगर, राजगढ़, गुना और ग्वालियर जिले में की गई है.
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की मीटर टीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कंपनी कार्यक्षेत्र में कार्यरत 12 मीटर वाचकों को ड्यूटी से निकालने के साथ ही 121 मीटर वाचकों का वेतन काटा गया है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटर की फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने और गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर वाचकों पर सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार