जिलाध्यक्ष बलराज नायडू जी की उपस्थिति में बैठक संपन्न
महासमुंद – सरायपाली// अविनाश साहू :
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम जी के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू जी की उपस्थिति में सरायपाली ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक आज वन विभाग रेस्ट हाउस सरायपाली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद जिला अध्यक्ष बलराज नायडू द्वारा की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूत रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जिला के पदाधिकारियों और ब्लॉक के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई l
बैठक में जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम करना है एवं उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।
बैठक में उपस्थित जिला से आए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, गौरव चंद्राकर, संतराम कुर्रे, लोकनाथ खुट्टे, संतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरफान शेख एवं सरायपाली के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लहरे, उपाध्यक्ष नृपनिधि पांडे, सहसचिव अजय चौहान, मीडिया प्रभारी आयुष साहू, गोपाल लहरिया, अभिनय शाह, सचिव सुनील महापात्र, फागुलाल रात्रे, गणेश दास सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। संगठन के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया एवं आगामी त्यौहार हरेली को शांति पूर्ण तरीके से मनाने एवं शांति पूर्ण तरीके से कवरेज करने का आग्रह किया.

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप