नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में सफल साबित हुई हैं. आज सारा के फैंस लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर उनके 41.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सारा अली खान फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन वह अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने जिम वाला वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं. सारा के शेयर करते ही उनका ये वीडियो इंटरनेट पर छा चुका है. वहीं, फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है.
फैंस लगातार उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. महज एक घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को इंस्टा पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. वहीं, फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि वह कल से जिम पक्का जाएंगे. बता दें, वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं.

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश