August 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में मतदान हेतु छात्रों को किया गया जागरूक!

धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव /असलम खान

शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ में छात्र छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने व स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में योगदान देने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे प्राचार्य डॉ. एस बी लकड़ा एवम स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती मार्ग्रेट कुजूर के निर्देशन में रखा गया एवं मतदाता परिचय पत्र बनाने हेतु एनवीपीएस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन आदि से संबंधित तकनीकी जानकारी हेतु धरमजयगढ डाईट के मास्टर ट्रेनर बृजेश द्विवेदी, सतीश श्रीवास्तव, राजेंद्र राठिया जी के द्वारा अनेक तकनीकी एवम व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ एप के प्रयोग में आने वाले व्यावहारिक कठिनाइयों का सुगमता के साथ समाधान करने के तरीकों से भी छात्र छात्राओं को अवगत कराया, जिसका लाभ छात्र छात्राओं ने उठाया।