रायपुर. आपातकाल की 50वीं बरसी को भाजपा संविधान का काला दिवस के रूप में मना रही है. इसी के तहत बेमेतरा मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए. इस दौरान मीडिया ने कार्यक्रम के बारे में पूछा तो मंत्री बघेल कार्यक्रम का नाम ही नहीं बता पाए. आसपास मौजूद लोगों से ही पूछने लगे की 50 साल पहले क्या हुआ था, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि भाजपा ने बुधवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा के मंडी प्रांगण में संविधान काला दिवस मनाया. इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल कार्यक्रम का नाम ही भूल गए, इसे लेकर अब उनकी किरकिरी हो रही है. कार्यक्रम में साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू, विधायक दीपेश साहू भी मौजूद थे.

More Stories
भोपाल में 3 साल से अधूरा नाला निर्माण, BMC ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड
4 सितंबर को आसमान से आफत! इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में भी खतरा
मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक