मस्जिद में जानवर का कटा हुआ सर और पर्चा फेंका
समाज में भारी आक्रोश पुलिस और तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द कार्यवाही की मांग!
धरमजयगढ़- रायगढ़//दि बीबीसी लाइव/असलम खान
पूरे देश में नफरत की जिस तरह खाई पैदा की गई है, उसका असर आए दिन कहीं न कहीं दिखाई दे रही है। रविवार की रात रायगढ़ जिले के सुदूरवर्ती गांव के एक मस्जिद में एक मामला प्रकाश में आया है जहां पर सुअर का कटा हुआ सर फेंककर पर्चा भी रखा गया, जिसमे आपत्तिजनक बातें लिखी गई है।
बताया जा रहा है, कि छाल थाना अंतर्गत बोजिया गांव के एक निर्माणाधीन मस्जिद में रात को सुअर का कटा हुआ सर फेंका गया। जैसे ही इस बात की खबर लगी पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। हालांकि इस विषय पर बात करने कोई पुलिस अधिकारी अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस घटना से संबंधित फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मुस्लिम समाज ने इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए अज्ञात आरोपियों की पता साजी कर कठोर सेे कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं