रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में 86 साल के बुजुर्ग मरीज की कोविड से मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इधर, मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के 86 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
अस्पताल में भर्ती के कुछ घंटे बाद ही मरीज की मौत हो गई। जांच में पता चला कि मरीज कोरोना से संक्रमित था। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि यह छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमित मरीज की पहली मौत है। मरीज की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत कन्हारपुरी मुक्तिधाम में किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम मौजूद रही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने जानकारी दी कि मृतक के संपर्क में आए परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल शहर में कोई अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।

More Stories
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार
Heatstroke Alert! लू के 5 खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय, जानें तुरंत क्या करना चाहिए!
क्या दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है ‘बेबी नंबर 2’? एक क्रिएटिव पोस्ट से मचा तहलका!