July 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

देसी घी के चमत्कारी फायदे: आयुर्वेद में बताए गए हैं आंखों और स्किन के लिए इसके अद्भुत लाभ

घी लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। ये सिर्फ खाने के स्वाद और पोषण को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि हेल्थ के लिहाज से भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में घी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। शरीर के साथ-साथ ये आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आजकल खानपान में पोषण की कमी होने और स्क्रीन टाइमिंग बढ़ने की वजह से आंखों की समस्याएं वैसे भी काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अगर आप आयुर्वेद के बताए इस नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं आंख में देसी घी लगाने के फायदे और साथ ही इस्तेमाल का सही तरीका भी जानेंगे।

आंखों को ठंडक और आराम मिलता है

जब नींद पूरी ना होने की वजह से या ज्यादा समय स्क्रीन के आगे बिताने की वजह से आंखें थक जाती हैं, तो ऐसे में शुद्ध देसी घी आंखों को ठंडक और आराम पहुंचाने में मदद करता है। जब थकी हुई आंखों में देसी घी डाला जाता है, तो इससे आंख के आसपास की गर्मी दूर होती है और आंखों को ठंडक मिलती है। जिससे आंखों में जलन और थकान की समस्या दूर होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी करता है मदद

आयुर्वेद के अनुसार डेली आंखों में गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी डालने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। दरअसल देसी घी आंखों की नर्व्स को पोषण देता है, जिससे आंखों की वर्क कैपेसिटी बढ़ती है। खासतौर पर जब छोटे बच्चों की आंखों में देसी घी डाला जाता है, तो बढ़ती उम्र के साथ भी उसके आंखों की रोशनी यूं ही बनी रहती है।

आंखों की ड्राइनेस होती है दूर

आजकल बच्चों से लेकर बड़े तक कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करने लगे हैं, जिससे स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है। इस वजह से आंखों में ड्राईनेस की प्रॉब्लम भी काफी कॉमन हो गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए भी शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल घी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह आंखों को नमी देता है, जिससे जलन और इचिंग की प्रॉब्लम दूर होती है।

तनाव और सिरदर्द को दूर करने में भी करता है मदद

आंखों में घी डालने से तनाव और सिर दर्द की प्रॉब्लम भी दूर होती है। दरअसल जब हम आंख में घी डालते हैं तो ये मन को भी रिलेक्स करता है। इसके अलावा देसी घी से पलकों पर हल्के हाथ से मसाज करने पर भी सिर दर्द और तनाव की प्रॉब्लम दूर होती है, साथ ही अच्छी नींद भी आती है।

रैशेज और डार्क सर्कल दूर करे

अगर आपकी आंखों के चारों तरफ काले घेरे हैं या फिर किसी तरह के रैशेज हैं, तो भी देसी घी काफी फायदेमंद हो सकता है। ये आंखों के पास की स्किन को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इस वजह से डार्क सर्कल कम होते हैं और आंखों के आसपास की स्किन सॉफ्ट और सुंदर होती है।

कैसे इस्तेमाल करें?

आयुर्वेद के अनुसार हमेशा गाय का शुद्ध देसी घी की आंखों में डालने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। आप रोज रात सोने से पहले आंखों के चारों ओर घी से हल्की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा जैसे काजल लगाया जाता है, ठीक उसी तरह घी को भी अप्लाई किया जा सकता है। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।