June 12, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राजू ठेहट पर फायरिंग, गैंगवार का वीडियो आया सामने

जयपुर. राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बदमाशों ने राजू ठेहट कापी करीब से गोली मारी है। बताया जाता है कि राजू ठेहट को 3 गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे राजस्थान में नाकाबंदी की है। फिलहाल हमलावार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अनुसार हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है। 

राजस्थान में हिस्ट्रीशटर राजू ठेहट हत्याकांड ने राजनीतिक रंग ले लिया है। तेजा सेना ने आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर सीकर बंद का आह्वान किया है। सीकर जिले में भारी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने सीकर से एसपी से बात कर हालात का जायजा लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि  बदमाशों ने हथियारों के दम पर सफेद रंग की ऑल्टो गाड़ी छीनी और फरार हो गए है।  बताया जा रहा है कि Rj 21 ca 8273 गाड़ी के नंबर हैय। पुलिस ने सीकर सहित पूरे राजस्थान में नाकाबंदी की है।  बता दें, सीकर जिले के पीपराली रोड पर आज सुबह 4 अज्ञात हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या कर दी है।