रायपुर। पेंशन प्रकरण के जल्द निपटारे के लिए रिटायर्ड क्लर्क से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के क्लर्क को एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक वर्मा ने पेंशन प्रकरण के जल्द निपटारे के लिए रिटायर्ड क्लर्क से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी.
इस संबंध में शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने क्लर्क को पकड़ने के लिए ताना-बाना बुना, और क्लर्क को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की. पूरी कार्रवाई को एसीबी रायपुर की टीम ने अंजाम दिया.

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल