बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर आखिरकार अपना जलवा दिखा दिया है. सफेद साड़ी और मांग में लगे सिंदूर से ऐश्वर्या ने शाही लुक के साथ अपनी खूबसूरती को शानदार तरीके से लोगों के सामने पेश किया है.
लोगों को पसंद आया ऐश का सिंदूर लुक
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आइवरी बनारसी साड़ी पहनी थी. खासतौर पर उनके माथे पर लगे सिंदूर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा था. ऐश्वर्या राय बच्चन के माथे का सिंदूर इस बात की गवाही दे रहा था कि उनके और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की बातें सिर्फ अफवाहें थीं.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाथ से बुनी हुई कदवा आइवरी बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सफ़ेद रंग का एक पारदर्शी टिशू दुपट्टा पहन रखा था. इसमें काफी बारीकी से असली सोने और चांदी की जरदोजी कढ़ाई की गई थी. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में उनका ये पहनावा भारतीय हथकरघा शिल्प कौशल का एक उदाहरण दे रहा था.
ज्वैलरी में लगी थी 500 कैरेट से ज़्यादा मोज़ाम्बिक रूबीज
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इस लुक के साथ एक्सेसरीज में मनीष मल्होत्रा की विरासती ज्वैलरी पहन रखी थी. इस ज्वैलरी में 500 कैरेट से ज्यादा मोजाम्बिक रूबीज थे. इसमें 18 कैरेट सोने में जड़े अनकट डायमंड भी थे और उनकी रूबी स्टेटमेंट रिंग्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.
कैसा था मेकअप
मेकअप के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सिग्नेचर स्टार स्ट्रेट हेयर लुक को चुना और उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक लगाया हुआ था. उन्होंने अपने सिग्नेचर वेव के साथ शानदार तरीके से फोटोशूट करवाया है. उनका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला