रायपुर: 22 मई 2025, गुरुवार को प्रदेशभर में B.Ed और D.El.Ed प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। B.Ed की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक और D.El.Ed की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक रखी गई थी। लेकिन राजधानी रायपुर से परीक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही की खबर सामने आई है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि रायपुर स्थित मायाराम सुरजन स्कूल, जो B.Ed परीक्षा का केंद्र बनाया गया था, वहां समय से पहले गेट बंद कर दिया गया। इस कारण कई परीक्षार्थी केंद्र के बाहर ही रह गए और परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। नाराज अभ्यर्थियों ने कहा कि वे समय पर केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद होने से उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।
फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी इस घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में हैं। मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला