June 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

यात्रियों से भरी बस का एक्सीडेंट: रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, 10 घायल

रायगढ़ : जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना तेजपुर के समीप नोनाईजोर गांव के पास स्थित लाइनपारा बस्ती के पास हुई। बस पूर्णागिरी यात्री सेवा की थी, जो कापू से पत्थलगांव होते हुए रायगढ़ की ओर आ रही थी। हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और करीब दस यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और डायल 112/108 की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।