बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान एक STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है. नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे. इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है.

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने दी बधाई
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासी संग्राम: भाजपा विधायक ने कहा ‘जोकर’, कांग्रेस ने बताया ‘मेंटली डिस्टर्ब’
साय सरकार का बड़ा मिशन: ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ से बदलेंगे 23 जिलों के गांव, हर घर तक पहुंचेगी 31 योजनाओं का लाभ