ग्रहण ज्योतिष व खगोलीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। साल 2025 के सितंबर माह में ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर को लगेगा। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। जानें दोनों ग्रहण का समय व किन-किन देशों में आएंगे नजर-
1. चंद्र ग्रहण का समय- 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को लगेगा। इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। यह रात 09 बजकर 58 मिनट से देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक लगेगा।
क्या भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। चंद्र ग्रहण दिखने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। देश में सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने से 09 घंटे पहले शुरू होगा।
किन-किन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिका महासागर, हिंद महासागर व एशिया में नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण कब लगता है: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, इससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह ग्रहण रात 11 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण कन्या राशि व फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण कहां आएगा नजर- यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, न्यूजीलैंड, फिजी, अटलांटिका महासागर व समोआ में नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण कब लगता है: जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला