रायगढ़। खरसिया के लक्ष्मी लॉज में दबिश देकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आधा दर्जन सदिग्ध युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही तेलीकाट के धरसा मार्ग पर भी एक पुराने मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए कुछ नाबालिग युवक युवतियों को पकड़ा । बताया जा रहा है इस लॉज को सेक्स रैकेट संचालित करने वाले तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोग उपयोग में ला रहे हैं जिसकी लगातार शिकायत मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने रेड कार्रवाई की है।
खरसिया क्षेत्र में देह व्यापार काफी फल-फूल रहा है तथा इसकी चपेट में नाबालिग भी आ रहे हैं। वहीं खरसिया के लक्ष्मी लॉज सहित अन्य कुछ स्थानों पर देह व्यापार होने की पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को लक्ष्मी लॉज में रेड कार्रवाई की जहां आधा दर्जन युवक व युवतियां सर्दिग्ध हालत में मिले जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही तेलीकोट के धरसा रोड स्थित एक मकान में भी
लंबे समय से अनैतिक कार्य होने की सूचना पर उक्त मकान में भी पुलिस ने दबिश दी तथा वहां से कुछ नाबालिग युवतियों को बरामद किया गया है जो खरसिया से बाहर से बुलवाई गई है। बताया जा रहा है कि लॉज में मिले युवक युवतियों से पुलिस द्वारा पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी खंगाली जा रही है। वहीं दुसरी ओर पुराने मकान में मिली नाबालिग युवतियों को थाने लाकर उन्हे समझाईश देने के बाद छोड़ देने की बात सामने आई है।
लॉज संचालक पर होगी पीटा एक्ट की कार्रवाई
लक्ष्मी लॉज में कार्रवाई की गयी है। जो लोग आदतन है उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जायेगा। इसके साथ ही लॉज का मालिक फरार है उसकी पतासाजी की जा रही है तथा उसके विरुद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जावेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मिला हीरा खजाना! महासमुंद के डायमंड ब्लॉक से निकले 5 हीरे, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
70% दिव्यांग बेटी को मिला नया जीवन: प्रशासन की पहल से सुरक्षित आश्रय, पिता की बड़ी चिंता हुई दूर
PM मोदी का बड़ा बयान: जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां आज विकास की रफ्तार; बस्तर की बदली तस्वीर का किया जिक्र