बगैर काम हजारों लाखों की राशि का बंदरबांट!
सरायपाली/दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत सिरपुर में 15वें वित्त की राशि में हजारों लाखों की रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
यह आरोप लगाया है ग्राम के ही राम कृष्ण ने। इसकी लिखित शिकायत उपसरपंच ने कलेक्टर जनदर्शन में भी किया है। पिघले 2सालों की शिकायत के बावजूद आज दिनांक तक कोई कारवाही नहीं की गई। जिसे लेकर अब ग्रामीण आंदोलन की राह पकड़ने वाले हैं।
दि बीबीसी लाइव की टीम जब ग्राम पंचायत सिरपुर के आश्रित ग्राम कनपला पहुंची तो दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो कर बताया की ग्राम में कुछ काम नही किया जा रहा है । पानी की समस्या है, घरों में नल कनेक्शन लगा हुआ है मगर पानी नही आता और मासिक बिल पटाने दबाओ बनाया जा रहा है। आरोप है की सालों से नालिया की सफाई तक नही की जाती और बिल बनाया जा रहा है। आपको बात दें कि सरपंच सचिव की मिली भगत से इसी गांव में भजन पटेल नामक व्यक्ति को नाली सफाई के लिए 20हजार dsc के मध्यम से राशि दी गई जो खुलेआम भ्रष्टाचार को दर्शाता है। वेदमित्र नायक नमक व्यक्ति को भी करीब 40हजार का काम करने दिया गया जिसमे भ्रष्टाचार होना बताया गया है। राम कृष्ण गढ़चोड आगे बताते हैं की पिछले 2 सालों से लगातार शिकायत जनपद सीईओ सचिव और विधायक से की जा रही है मगर कोई संज्ञान नही ले रहा और ना कोई जांच/कारवाही हो रही है।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं