बलौदाबाजार। जिले के खिलौरा गाँव में किसान से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के बैतूल से पकड़ा गया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जिन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है।
गौरतलब है कि किसान के साथ मारपीट का यह मामला उस वक्त चर्चा में आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश