July 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुर्मु ने देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रपति ने बुधवार को अपने संदेश में कहा, “ महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।अहिंसा और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर ने ‘अहिंसा परमो धर्मः’ अर्थात अहिंसा सभी धर्मों में सर्वोपरि है – के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को एक नई राह दिखाई है। महावीर जयंती ऐसा त्योहार है हमें अध्यात्म के मार्ग पर चलने और जीवन में सादगी, दया तथा अपरिग्रह को अपनाने का संदेश देता है।मैं कामना करती हूँ कि भगवान महावीर की महान शिक्षाएं समाज में शान्ति, अहिंसा और धर्म का संचार करती रहें।“