लंदन. यूनाइटेड किंगडम में 100 कंपनियों ने बिना सैलरी कम किए सभी एम्प्लॉइज के लिए स्थायी 4 डे वर्किंग के लिए साइन किए हैं। इन 100 कंपनियों में कुल मिलाकर लगभग 2,600 कर्मचारी हैं। कंपनियों को उम्मीद है वे इस कदम से देश में बड़ा बदलाव लाएंगे।
4 डे वर्किंग के सपोर्टर्स ने कहा कि इससे फर्मों की प्रोडक्टिविटी में सुधार होगा और कम घंटों में ही समान काम कर पाएंगे। इस पॉलिसी को पहले अपनाने वाली फर्म्स ने इसे कर्मचारियों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए काफी उपयोगा पाया है।
यूके की दो बड़ी कंपनी शामिल
100 कंपनियों में से, यूके की दो सबसे बड़ी फर्मों एटम बैंक और ग्लोबल मार्केटिंग कंपनी एविन हैं, जिन्होंने 4 डे वर्किंग को अपनाया है। इनमें से प्रत्येक के यूके में लगभग 450 कर्मचारी हैं। द गार्जियन से बात करते हुए, एविन के चीफ एक्जीक्यूटिव एडम रॉस ने इसे इतिसाह के कुछ ट्रांसफॉर्मेटिव इनिशिएटिव में से एक बताया।

More Stories
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नमन, बोले- उनके आदर्श हमेशा दिखाएंगे राष्ट्रनिर्माण की राह
PM National Child Award 2026: देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, वन विभाग में 5 अफसरों के तबादले; रिटायरमेंट से पहले प्रशासनिक बदलाव