विदिशा/रायसेन, मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के तीन पत्रकारों का पड़ोसी रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विदिशा निवासी पत्रकार राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित एक दुपहिया वाहन से देर रात आसपास के किसी स्थान से विदिशा लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस वजह से तीनों का निधन हो गया। तीनों के शव रायसेन जिले के सांची के अस्पताल में रखे गए हैं और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनेक मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने भी तीनाें पत्रकारों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन