हाराडुला। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी व उनकी पार्टियां चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती नजर आ रही है।
भानुप्रतापपुर के इस सियासी रण में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क अभियान के लिए रात-दिन एक कर दिया है। इसी अभियान को और तेजी देते हुए पूर्व मंत्री व उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने हाराडुला में शक्तिकेन्द्र व बूथ के प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजकों की बैठक ली। इस बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सौंपे गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उसकी समीक्षा की। साथ ही उन्हें संबोधित कर उत्साह को बढ़ाया।
बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, ये धर्मयुद्ध है। ये युद्ध अगर हमने जीत लिया तो 2023 में हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। जिस प्रकार हमारे भगवान को कोई कुछ कह देता है तो हम युद्ध करने को उतारू हो जाते हैं, ठीक वैसे ही जनता हमारी भगवान है, इसे धोखा देने वाले को सबक सिखाने के लिए ये धर्मयुद्ध लड़ा जा रहा है। आप सभी लोगों को पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क में जुट जाना है, निश्चित ही विजय हमारी होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने हाराडुला मंडल के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका मंडल सबसे ज्यादा वोटों के साथ आगे रहे, ऐसी कोशिश सभी को करनी है। आप सब मिल के जब अपने-अपने मंडल को ऊपर ले जाने में लग गए, तो हम चुनाव अपने आप जीत जाएंगे।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार