भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कोक ओवन जीसीपी डंप यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हुई है। सूचना के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप