बिलासपुर. मंगला क्षेत्र के दीनदयाल आवास में लाठी और कुल्हाड़ी लेकर महिलाओं ने युवती पर हमला कर दिया. महिलाओं ने युवती को घर से निकालकर पिटाई की. पौधे लगाने से नाराज स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जमकर हंगामा मचाया. अब इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने समूह की महिलाओं पर बलवा का केस दर्ज कर लिया है.
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी का है. जानकारी के मुताबिक हेमीन वस्त्रकार मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहती है. उन्होंने अपने घर के सामने की जमीन को घेरकर उसमें पौधे लगाए हैं. आवासीय कॉलोनी से लगे ग्राम लोखंडी में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं सक्रिय हैं, जो आवासीय कॉलोनी शासकीय जमीन पर कब्जा करने का विरोध कर रही है.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार