April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

जिला अस्पताल में रिश्वत मांगने का मामला: डॉक्टर को पद से हटाया गया, मांगा गया स्पष्टीकरण

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगते हुए समक्ष तलब किया गया है. डॉक्टर वंदना चौधरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए परिवार नियोजन (टीटी) और एमटीपी (गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी गई गई है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने ये कार्रवाई की है. एमटीपी और टीटी ऑपरेशन अब डॉक्टर रमा घोष और डॉक्टर ममता सलूजा ही करेंगे.

क्या है मामला

दरअसल, जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना चौधरी पर सेमरचुवा की जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल ने शिकायत की थी कि नसबंदी ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 6 हजार रुपये की मांग की थी. उन्होंने 2 हजार रुपये दे दिए थे. डॉक्टर चौधरी ने इसके बाद भी उन पर और पैसों के लिए दबाव बनाया. जिसका ऑडियो साक्ष्य के रूप में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया.