April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुर्मु संग डेका,सिंह,साय समेत तमाम विधायकों ने खिंचाई समूह फोटो

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा (विस) के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल रमेन डेका,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,दोनों उपमुख्यमंत्री,मंत्रियों सहित विधायकगणों ने विस परिसर में समूह फोटो खिंचाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा सहित अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं। विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, ओबीसी के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 और महिला सदस्यों की संख्या 19 है। विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है।
राष्ट्रपति इससे पहले एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं थी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया।
विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।