बलौदाबाजार/दी बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
15 साल में छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों, आदिवासियों, बेरोजगारों, एवम छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सम्मान,स्वाभिमान को लूटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने कार्यकाल को रामराज कहते है जो कि पूर्ण रूपेण रावण राज था।
इनके 15 साल के कार्यकाल में जितनी घटना हुई वह रावण राज से भी बदत्तर है l उक्त कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री,एवम किसान नेता के के वर्मा का।
श्री वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कार्य कल में नसबंदी कांड, अविवाहित युवतियों की गर्भाशय निकालने, झलियामारी कांड,पेद्दागुलुर कांड, सारखेगुड़ा कांड,मीना खलखो कांड, जैसे जघन्य कृत्य हुआ क्या यही राम राज है ?
श्री वर्मा ने यह भी कहा कि इनके कार्य काल में छत्तीसगढ़ की लाखों युवाओं की रोजगार छीन लिया गया ,हजारों किसान आत्महत्या कर ली,आदिवासियों की जमीन छीन ली गई, निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में ठूंस दिया गया,आदिवासी बालिकाओं से शराब परोसे जाने,और अपनी हक मांगने वाले शिक्षाकर्मियों,एवम नर्स बहनों पर लाठीचार्ज कराने वाले रमन सिंह से पूछना चाहता हूं कि क्या यही रामराज है l
किसान नेता के के वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि रमन सिंह ने तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बुजुर्ग माता एवम उनके परिवार को जबरदस्ती थाने में बिठाकर उनके पैतृक जमीन को षड्यंत्र पूर्वक नापजोख कराया गया उन पर फर्जी झूठे मामलों में एफ आई आर दर्ज करवाई गई और ये वही रमन सिंह है जिनके कार्यकाल में झीरम घाटी कांड का षड्यंत्र हुआ जिसमे कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओ ,कार्यकर्ताओं एवम सुरक्षा में लगे जवानों की शहादत हो गई l साथ में यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की गरीबों की अनाज पर डाका डाल कर 36 हजार करोड़ रुपए का नान घोटाला कांड, में मिली डायरी में मैडम सी एम , ऐश्वर्या रेजीडेंसी और सी एम सर का नाम आना क्या यही रामराज है l
किसान नेता के के वर्मा ने कहा कि सही मायने में अभी भूपेश बघेल की सरकार आने से रामराज आई है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के बनवास काल के दौरान बीते समय की राम वन गमन पथ , माता कौशल्या जो छत्तीसगढ़ की बेटी हैं उनके मंदिर का निर्माण एवम सौंदर्यीकरण ,किसानों की कर्ज मुक्त ,पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, किसानों की उपज 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ,गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमि कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के माध्यम से गरीबों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना , आदिवासियों से छीनी जमीन वापस दिलाना , जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से रिहा कराना,और गरीब बच्चो को निशुल्क शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से दिलाकर भूपेश बघेल सरकार रामराज की स्थापना की जहां सभी खुशहाल है क्योंकि सरकार सभी वर्गो की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं l

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन