भोपाल. मध्यप्रदेश के अनूपपुर नए एसपी जितेंद्र सिंह पंवार बनाए गए हैं. हाल ही में एसपी अखिल पटेल को हटाया गया था. जितेंद्र खरगोन जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे. गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.
इससे पहले एसपी अखिल पटेल को हटा दिया गया था. उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है. मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया था.
बताया गया कि प्रशासनिक स्तर पर तालमेल नहीं होने के कारण कई बार टकराव की स्थिति हुई. इसी के चलते पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया था.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार