बीजापुर: पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी 17 माओवादियों ने आज दिनांक 13/03/2025 को उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222 विरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु सुनील कुमार राही, कमांडेंट 196 वी बटालियन केरिपु कुमार मनीष, कमांडेंट 199वी बटालियन केरिपु आनंद कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, कमाडेंट 204 कोबरा संतोष कुमार मल्ल, कोबरा 205 नरेश पवार, कमांडेंट 206 कोबरा पुष्पेन्द्र कुमार, अति0पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति0पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गर्वना, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक शरद कुमार जायसवाल के समक्ष आत्मसमर्पण किये ।
आत्मसमर्पित माओवादी के नाम/पद:- 1. दिनेश मोडियम ऊर्फ बदरू मोड़ियम पिता चिन्ना मोड़ियम उम्र 36 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- डीव्हीसीएम, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2004 से सक्रिय 2. ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम पति दिनेश मोड़ियम उम्र 32 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम, ईनाम 05.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय 3. दुला कारम पिता आयतू कारम पिता आयतू कारम उम्र 32 वर्ष निवासी एड़समेटा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम – एसीएम/गगांलूर एलओएस कमांडर, ईनाम 05.00 लाख वर्ष 2020 से सक्रिय
4. भीमा कारम पिता कोया कारम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी एड़समेटा, कारमामीडपारा थाना गंगालूर, पदनाम एड़समेटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर, ईनाम 01.00 लाख , वर्ष 2008 से सक्रिय 5. शंकर लेकाम पिता मंगू लेकाम उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेददापाल पायकापारा थाना गंगालूर एडसमेटा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्षए ईनाम 01.00 लाखए वर्ष 2007 से सक्रिय 6. सोमा कारम पिता मासा कारम उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी एड़समेटा बीचपारा थाना गंगालूर, पदनाम एड़समेटा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 1997 से सक्रिय
7. मंगू कड़ती पिता सन्नू कड़ती उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी एड़समेटा पेरमापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- एडसमेटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2005 से सक्रिय 8. मोती कारम पिता लच्छू कारम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी एड़समेटा बीचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम – एड़समेटा आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय 9. अरविंद हेमला ऊर्फ आयतू हेमला पिता बुधराम हेमला उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार गुण्डापारा थाना गंगालूर, पदनाम- दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, पार्टी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख रूपये, वर्ष 2017 से सक्रिय
_

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश