रायपुर। इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, जिसके चलते होली खेलने और जुमे की नमाज को लेकर थोड़ी दुविधा की स्थिति बन गई थी। इस बीच छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए इसका रास्ता निकाल लिया अब होली भी खेली जायेगी और नमाज भी पढ़ा जायेगा। वहीं पुलिस अतिरिक्त चौकसी बरतते हुए चौक चौराहों पर गश्त बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने होली पर जुमे की नमाज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नवाज के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे के बजाए 2 से 3 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि ये फैसला आपसी भाई चारे की भावना को बरकरार रखने के लिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की ओर से सभी मुतवल्लियों को पत्र भेज दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अनुसार अब पूरे छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज दो से तीन बजे की बीच पढ़ी जाएगी।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश