नई दिल्ली. WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, डेटा ब्रीच को लेकर WhatsApp एक बार फिर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि ये सबसे बड़े डेटा ब्रीच में से एक हो सकता है। एक रिपोर्ट में मुताबिक, लगभग 500 मिलियन (50 करोड़) वॉट्सऐप यूजर्स के फोन नंबर ऑनलाइन बिक्री पर रखे गए हैं। साइबरन्यूज ने अपने एक रिपोर्ट में बताया कि, एक हैकर ने हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर एक विज्ञापन पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया गया कि वे 487 मिलियन (48.7 करोड़) वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबरों का 2022 डेटाबेस बेच रहा है। डेटाबेस में 84 विभिन्न देशों के वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर शामिल हैं, जिनमें यूएस, यूके, मिस्र, इटली, सऊदी अरब और यहां तक कि भारत भी शामिल हैं।
जानकारी का उपयोग ज्यादातर हमलावर फ़िशिंग अटैक के लिए करते हैं। इसलिए वॉट्सऐप यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज से बचें।
कितने में बिक रहे वॉट्सऐप यूजर्स के नंबर
धमकी देने वाले हैकर का दावा है कि डेटा सेट में 3.2 करोड़ से अधिक अमेरिकी यूजर्स रिकॉर्ड हैं। इसी तरह, प्रभावित यूजर्स मिस्र में 4.5 करोड़, इटली में 3.5 करोड़, सऊदी अरब में 2.9 करोड़, फ्रांस में 2 करोड़ और तुर्की में 2 करोड़ हैं। डेटाबेस में कथित तौर पर लगभग 1 करोड़ रूसी और 1.1 करोड़ से अधिक यूके के नागरिकों और करीब 61 लाख भारतीयों के फोन नंबर हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धमकी देने वाला हैकर अमेरिकी डेटासेट को $7,000 (लगभग ₹5,71,690) में बेच रहा है। जबकि यूके और जर्मनी के डेटासेट की कीमत क्रमशः $2,500 (लगभग ₹2,04,175) और $2,000 (लगभग ₹1,63,340) है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विक्रेता का दावा विशुद्ध रूप से सट्टा है। अधिक बार, ऑनलाइन पोस्ट किए गए बड़े पैमाने पर डेटा सेट वॉट्सऐप की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए, स्क्रैप करके प्राप्त किए जाते हैं। हालांकि, विक्रेता का दावा है कि सभी नंबर मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म के एक्टिव यूजर्स के हैं। हालांकि यह नहीं बताया कि उसने डेटाबेस कैसे प्राप्त किया, विक्रेता ने कहा कि उन्होंने डेटा इकट्ठा करने के लिए “अपनी रणनीति का उपयोग किया”।
पहले भी लीक हो चुका है यूजर्स का डेटा
यह पहली बार नहीं है जब मेटा और उसके प्लेटफॉर्म डेटा ब्रीच को लेकर सुर्खियों में है। पिछले साल एक लीकस्टर ने 50 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की जानकारी मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध कराई थी। लीक हुए डेटा में फोन नंबर और अन्य डिटेल शामिल थे।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन