रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को हास परिहास के कई वाकए हुए। शुरूआत नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से प्रश्न पर चर्चा में हुई। महंत ने महतारी वंदन योजना पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से अपने प्रश्न नें कहा कि मैं प्रश्न कर परेशान नहीं करूंगा,उमेश पटेल काफी कर चुके हैं। महंत ने मृत हितग्राही महिलाओं की सूचना मिलने और उसके बाद कितने दिन महीनों तक राशि जारी होने और कब इसके रूकने की जानकारी पूछा था।
इस पर भाजपा के राजेश मूणत ने महंत से कहा कि नेता जी आप लोग भी सरकार में थे,आप लोग ही ठीक से दे देते तो प्रश्न की जरूरत नहीं पड़ती। इस पर कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने चुटकी लेते पूछा राजेश भैया आप कब मंत्री बन रहे हो। इसका जवाब कांग्रेस के ही विधायक ने दिया-2047 तक। यह सुनकर सदन में हंसी गूंजी।
इससे पहले भाजपा के अजय चंद्राकर ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और विभाग के कामकाज के तरीके पर चुटकी ली। दरअसल सदन में आज धान खरीदी, अमानक बारदाना, धान तस्करी जब्ती पर कई प्रश्न उठे। और मंत्री हर प्रश्न के जवाब पर विधायकों से एक ही बात कहते रहे लिखित में दे दें दिखवा लूंगा, परीक्षण करा लूंगा, जानकारी दे दूंगा। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा खाद्य मंत्री और उनके विभाग का यह सिस्टम अच्छा है। कि जो शिकायत है लिखकर दे दो जांच करा लूंगा, दिखवा लूंगा। फिर क्या कैसे होता है वो देख लेंगे। इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सही है, इससे ज्यादा पारदर्शी सिस्टम नहीं हो सकता। यह सुनकर पूरे सदन ने हंसी गूंजी।

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी