लखनऊ. राजधानी स्थित इनकम टैक्स के मुख्यालय में फर्जी नौकरी स्कैम मामले में विभाग लीपापोती में लगा हुआ है. अबतक इनकम टैक्स ने अफने किसी अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं लिया. न ही विभाग की विजिलेंस ने भी कोई जांच शुरू की. अब तक किसी भी बड़े अधिकारी की जवाबदेही तय नहीं हुई.
मामले में लखनऊ पुलिस की जांच पर्याप्त सबूत भी मिले हैं. जिसमें लखनऊ, नोएडा और बरेली इनकम टैक्स के अफसर शामिल हैं. ऐसे में इनकम टैक्स के बड़े अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में है. आयकर विभाग केंद्र सरकार के अधीन आता है. ऐसे में सीबीआई जांच की संभावना भी जताई जा रही है

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं