फ्रांसिस्को. एलन मस्क के कमान संभालने के बाद से ट्विटर में नौकरी से निकाले जाने या छोड़ने का दौर जारी है। यह सिलसिला सोमवार को चलता रहा। खबर है क मस्क ने सेल्स के कई कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला किया है। गुरुवार को ही कंपनी के टेक्निकल साइड देखने वाले कई कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इस्तीफा दे दिया था।
मस्क की तरफ से कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया गया था, जिसमें दो विकल्प दिए गए थे। पहला कि कंपनी के ‘हार्डकोर’ वर्जन के साथ ज्यादा देर तक काम करें या निकल जाएं। ऐसे में टेक्निकल फील्ड में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने कंपनी से बाहर जाने का किया था। जबकि, तुलना में सेल्स के कर्मचारियों की संख्या कम थी।
खबर है कि शुक्रवार को मस्क ने लीडर्स से और कर्मचारियों को बाहर करने के लिए कहा था। अब मार्केटिंग और सेल्स का काम करने वाले रॉबिन व्हीलर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। साथ ही पार्टनरशिप फील्ड के लीडर मैगी सनीविक ने भी मना कर दिया था। नतीजा यह हुआ कि दोनों ने ही अपनी नौकरी गंवा दी।
आंकड़े बताते हैं कि मस्क के कमान संभलने से पहले ट्विटर में कर्मचारियों की संख्या 7 हजार से ज्यादा था। अब खबर है कि आंतरिक कर्मचारियों की संख्या 2 हजार 750 पर है।
‘ब्लू टिक’ को नए तरह से पेश करने की योजना रोकी
भाषा के अनुसार, मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘नकली खातों को रोकने में भरोसा कायम होने तक ब्लू टिक को नए तरह से पेश करने की योजना को रोका जा रहा है। शायद व्यक्तियों की तुलना में संगठनों के लिए अलग-अलग रंग का इस्तेमाल किया जाएगा।’ ब्लू टिक को लेकर उनकी शुरुआती योजना के बारे में यह चिंता जताई गई थी कि उपयोगकर्ता नकली खाते बना सकते हैं, और खुद को राजनीतिक नेताओं, सांसदों, समाचार संगठनों के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं और सत्यापित बैज खरीद सकते हैं। ऐसे में भ्रामक सूचना फैलने की आशंका पैदा हो जाएगी।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन