नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी 4 दिन बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह साकेत कोर्ट में उसकी पेशी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट में पहली बार जज के सामने आफताब ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा- जो किया गुस्से में किया। मैं पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं। उसने कहा कि घटना को याद करने में उसे मुश्किल हो रही है। आज आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है।
अधिकारियों की मानें, तो आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किया ब्लेड और आरी उसने गुरुग्राम में फेंके हैं। दिल्ली पुलिस मर्डर वेपन की तलाश के लिए अब तक दो बार गुरुग्राम के जंगली इलाके में सर्चिंग कर चुकी है। अब पुलिस फिर से जंगल में तलाशी अभियान चलाएगी। इसके लिए आफताब की मोबाइल लोकेशन से रूट तैयार किया है।
आफातब का नार्को टेस्ट रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है।
श्रद्धा मर्डर केस के अपडेट्स…
- दिल्ली पुलिस की टीम का अभी तक आफताब के परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनकी तलाश जारी है।
- पुलिस अब भी क्षद्धा के फोन और हत्या के दौरान पहने गए कपड़ों की तलाश कर रही है।
श्रद्धा के टुकड़े तलाश रही पुलिस को मिला इंसानी जबड़ा
इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस को श्रद्धा की लाश के टुकड़े ढूंढने के दौरान एक इंसानी जबड़ा मिला है। यह जबड़ा श्रद्धा का है या नहीं, ये पता लगाने के लिए डेंटिस्ट की मदद ली जा रही है। अब तक पुलिस ने जितने मानव अंग बरामद किए हैं, उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया है।
एजेंसी के मुताबिक, जबड़े की जांच कर रहे डेंटिस्ट ने बताया- पुलिस मेरे पास एक जबड़े का फोटो लेकर आई थी, जो उन्हें जांच के दौरान मिला। मैंने पुलिस से कहा कि मुंबई में जिस डॉक्टर ने श्रद्धा का रूट-कैनाल ट्रीटमेंट किया था, उससे श्रद्धा के जबड़े का एक्स-रे मांगिए। बिना एक्स-रे के कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
पुलिस को आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मिली
पुलिस को आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ या लाई डिटेक्टर टेस्ट की अनुमति मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है। इस टेस्ट में व्यक्ति की धड़कन, नब्ज, सांस लेने की प्रक्रिया को नोट किया जाता है और उससे सवाल पूछे जाते हैं। झूठा जवाब देने पर व्यक्ति की धड़कन, नब्ज और सांस अनियमित हो जाती हैं, इससे उसके जवाबों को सही और गलत माना जाता है।
आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल
आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को 28 साल के आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया और उसके 35 टुकड़े किए, जिन्हें उसने लगभग तीन हफ्ते तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। इसके बाद हर रोज इन टुकड़ों को मेहरौली के जंगल में फेंकने जाता था। आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे।
श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करा रही है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा।
पुलिस को आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ या लाई डिटेक्टर टेस्ट की अनुमति मिल गई है। इसमें व्यक्ति की धड़कन, नब्ज, सांस लेने की प्रक्रिया को नोट किया जाता है और उससे सवाल पूछे जाते हैं। झूठा जवाब देने पर व्यक्ति की धड़कन, नब्ज और सांस अनियमित हो जाती हैं, इससे उसके जवाबों को सही और गलत माना जाता है
श्रद्धा वालकर मर्डर में आफताब अब भी पुलिस को गुमराह कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को माना कि फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है और ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे सबूत और गवाह सामने आ रहे हैं, जो आफताब की बर्बरता की कहानी को साबित कर रहे हैं। ये सबूत कोर्ट में टिक पाएंगे, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है
रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 27 साल की लड़की को उसके लिव-इन पार्टनर ने किस बेरहमी से मारा और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए, यह कहानी अपने आप में दिल दहलाने वाली है, लेकिन इसमें सबसे दुखद पहलू श्रद्धा के पिता का है। उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी बेटी ने प्यार में जिद के चलते उनकी बात नहीं मानी। अगर मान ली होती तो आज वह जिंदा होती
पुलिस ने बताया कि आफताब से कत्ल के बारे में जो भी पूछा जाता है, वह उसके बारे में अंग्रेजी में जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उसे हिंदी नहीं आती, पर वो अंग्रेजी में ज्यादा कम्फर्टेबल है। उसने कुबूल किया- Yes i killed her…

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन