लखनऊ. पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी 25 वर्षीय एक नर्सिंग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक प्रशिक्षु नर्स को निजी अंगों पर ब्लेड से अपना नाम लिखने के लिए मजबूर किया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
आरोपी ने चाकू की नोंक पर युवती को धमकाया. बात न मानने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी. 21 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता और आरोपी लखनऊ के एक निजी संस्थान से नसिर्ंग का कोर्स कर रहे हैं. दोनों इन दिनों मॉल क्षेत्र स्थित सीएचसी में इंटर्नशिप कर रहे हैं. एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, “आरोपी अवेंद्र सोनवाली ने लड़की से दोस्ती की और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए उसका मोबाइल नंबर हासिल किया. उसने व्हाट्सएप कॉल के जरिए लड़की से बात करनी शुरू कर दी. उसने लड़की से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की ने इसकी सहमति नहीं दी.

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत