April 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

किसान परेशान पहुंचे सीपत बिजली दफ्तर

बिलासपुर :

खेती करने खेतों की सिंचाई के लिए 11 केवी की अतिरिक्त लाइन बिछाई गई है जिससे किसानों को पंप चलाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो, नियम के तहत 5 घंटे (7 से 11:00 बजे) तक विद्युत लाइन को बंद रखा जाता है , लेकिन उसके अतिरिक्त दो – चार घंटे भी कटौती कर बिजली बंद कर दी जाती है इसके विरोध में ग्राम ऐरमशाही , मोढपार, नवागांव आदि ग्रामीण जन शिकायत लेकर बिजली अधिकारी AE चौहान के कार्यालय पहुंचे. मौके पर अधिकारी उपस्थित न होने की वजह से उनसे फोन में दुर्गा पटेल के द्वारा संपर्क कर खेती कर रहे सभी व्यक्तियों की समस्याओं किसान की समस्याओं को बताया और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यह समस्याएं पहले भी कई बार हो चुकी है जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाएगा.

श्री चौहान से बात करने पर उनके द्वारा यह बताया गया AB स्विच में तार कट कर टकराने की वजह से उसके मेंटेनेंस के समय लाइट को बंद किया गया था और अपने विभाग के कर्मचारियों से चेक कर लेता हूं ताकि ऐसी समस्याओं का सामना किस को ना करना पड़े!